वर्ल्ड कप खेलने भारत आएगी पाकिस्तान की टीम

Pakistan Team (1)

फाइल फोटो | आईएएनएस

The Hindi Post

इस साल अक्टूबर-नवंबर में वनडे वर्ल्ड कप खेला जाना है. इस बार वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत कर रहा है. वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में खेलने के लिए पाकिस्तान की टीम को भी भारत के दौरे पर आना है.

अब एक अपडेट सामने आया है. अपडेट यह है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को शहबाज शरीफ सरकार ने भारत दौरे के लिए (वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में खेलने के लिए) मंजूरी दे दी है.

दरअसल, पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी किया है. उसने यह स्पष्ट कर दिया है कि अब पाकिस्तान की टीम वर्ल्ड कप खेलने के लिए भारत दौरे पर जाएगी.

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि पाकिस्तान खेल और राजनीति को मिक्स नहीं करता है. यही कारण है कि सरकार ने वर्ल्ड कप लिए पाकिस्तान टीम को भारत दौरे के लिए मंजूरी दी है. हालांकि विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में पाकिस्तान टीम की सुरक्षा को लेकर भी गहरी चिंता जताई है.

उसने कहा कि हम टीम की सुरक्षा को लेकर भी काफी चिंतित हैं. यह मुद्दा हमने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) और भारतीय अधिकारियों के सामने उठाया है. उसने उम्मीद जताई है कि पाकिस्तानी टीम को भारत दौरे पर पूरी सुरक्षा मिलेगी.

बता दें कि वर्ल्ड कप का आगाज 5 अक्टूबर को होगा. जबकि भारत और पाकिस्तान मैच 14 अक्टूबर को होगा. पहले यह मैच 15 अक्टूबर को होना था.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!