जयपुर में बवाल: आशुतोष रांका के सिर पर बरसाए घूंसे, वाहनों पर किया पथराव, CJP कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट

ashutosh ranka (1)
The Hindi Post

जयपुर में बवाल: आशुतोष रांका के सिर पर बरसाए घूंसे, वाहनों पर किया पथराव, CJP कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट

 

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के सह-संयोजक आशुतोष रांका पर शुक्रवार सुबह राजस्थान में हमला हो गया. ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान के तहत जयपुर के पास एक गांव में पहुंचे रांका को ग्रामीणों ने घेर लिया और धक्का मुक्की के बाद मारपीट शुरू कर दी. भीड़ से बचकर भागने की कोशिश करते हुए रांका को कुछ लोगों ने पीछे से दबोच लिया और उनके सिर पर घूंसे से कई वार किए गए. रांका और उनकी टीम के लोग किसी तरह भागकर अपनी गाड़ियों तक पहुंचे तो पथराव किया गया. हमले के बाद आशुतोष रांका ने आरोप लगाया कि शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के कहने पर यह हमला किया गया है. उन्होंने 48 घंटे की मोहलते देते हुए कहा है कि यदि इस दौरान पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया और स्कूलों में एंट्री बैन करने वाला आदेश वापस नहीं लिया गया तो मदन दिलावर के इस्तीफे के लिए आंदोलन चलाया जाएगा.

जयपुर शहर से करीब 50 किलोमीटर दूर रामपुरा-कंवरपुरा नाम का गांव है. सीजेपी के मुताबिक इस गांव का सरकारी स्कूल लंबे से जर्जर हालत में है और बच्चे समय से भैंसों के बाड़े में बैठकर पढ़ाई करने को मजबूर हैं. ‘स्कूल ठीक करो’ मुहिम के तहत सीजेपी के कार्यकर्ता शुक्रवार सुबह स्कूल देखने पहुंचे. इस दौरान ग्रामीणों ने उनके साथ धक्का-मुक्की की तो खुद रांका वहां अपनी टीम के साथ पहुंच गए, लेकिन इस बार स्थिति और बिगड़ गई. रास्ते में भीड़ ने उन्हें रोका और बहस के बाद मारपीट करने लगे.


वीडियो में दिख रहा है कि पीछे मुड़कर अपनी गाड़ियों की ओर भागते हुए सीजेपी के नेताओं संग धक्का-मुक्की और मारपीट की जा रही है. इस दौरान कुछ लोगों ने रांका को भी पीछे से पकड़ लिया. रांका के बाल पकड़कर खींचे गए और एक के बाद एक कई बार घूंसे उनके सिर के पिछले हिस्से पर मारे गए. इस दौरान सीजेपी के कुछ कार्यकर्ताओं ने रांका को बचाने की भरसक कोशिश की और जल्दी से उन्हें भगाकर गाड़ी तक ले गए. हालांकि, भीड़ ने तब भी उनका पीछा नहीं छोड़ा. भागते हुए सीजेपी नेताओं की गाड़ियों पर पत्थर बरसा दिए गए. कुछ कार्यकर्ता जो भीड़ में घिर गए, उन्हें बुरी तरह से पीटा गया. कुछ के हाथ पैर से खून निकलते देखा गया तो एक वॉलेंटियर ने हाथ टूटने की बात कही.

आशुतोष रांका ने कहा कि उनकी टीम पर पथराव किया गया और कार्यकर्ताओं को बुरी तरह पीटा गया. रांका ने कहा कि उनके कुछ कार्यकर्ताओं को मारने की कोशिश की गई. उन्होंने कहा कि एक जख्मी को अस्पताल ले जाया गया है, जिसका हाथ तोड़ दिया गया है.

आशुतोष रांका ने आरोप लगाया कि उनकी टीम पर राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के कहने पर हमला किया गया. रांका ने कहा कि 48 घंटे के भीतर सभी हमलावरों को गिरफ्तार किया जाए. रांका ने कहा कि यदि 48 घंटे में सभी को पकड़ा नहीं गया, और स्कूलों में एंट्री बैन करने वाला सरकारी आदेश वापस नहीं लिया गया तो मदन दिलावर के इस्तीफे के लिए आंदोलन चलाया जाएगा.


The Hindi Post
error: Content is protected !!