‘महिलाएं कुछ न पहने तब भी अच्छी लगती है..” वाले बयान पर रामदेव ने मांगी माफी

Ramdev (1)

फाइल फोटो | आईएएनएस

The Hindi Post

मुंबई | महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के 72 घंटे बाद बाबा रामदेव ने माफी मांग ली है. उनके द्वारा की गई टिप्पणी का विरोध हो रहा था. लोग उनकी आलोचना कर रहे थे और उन्हें सोच-समझ कर बोलने की नसीहत दे रहे थे.

रामदेव ने महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर को इस आशय का एक ईमेल भेजा है. आयोग ने शुक्रवार को पत्र लिखकर रामदेव से 72 घंटों के भीतर उनकी टिप्पणी पर स्पष्टीकरण मांगा था.

महाराष्ट्र महिला आयोग की अध्यक्ष कहा कि रामदेव ने ई-मेल कर अपनी टिप्पणी के लिए खेद व्यक्त किया है और माफी मांगी है. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि बाबा रामदेव की टिप्पणी को संदर्भ से बाहर समझा गया.

Photo: Twitter@ChhabriaAshmita
Photo: Twitter@ChhabriaAshmita

चाकणकर ने चेतावनी देते हुए कहा, हमें नोटिस का जवाब मिल गया है लेकिन अगर कोई और आपत्ति या शिकायत आती है, तो हम पूर्ण जांच करेंगे और पिछले सप्ताह आयोजित हुए कार्यक्रम की पूरी वीडियो रिकॉर्डिंग प्राप्त करेंगे.

गौरतलब है कि ठाणे में महिलाओं के लिए आयोजित योग प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बाबा रामदेव बाबा ने कहा था महिलाएं साड़ी में अच्छी लगती हैं, वे सलवार सूट में भी अच्छी लगती हैं, और अगर उन्होंने कुछ न पहना हो तो और अच्छी लगती हैं.

उस समय रामदेव के साथ मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के पुत्र बालासाहेबंची शिवसेना ठाणे के सांसद श्रीकांत शिंदे और भारतीय जनता पार्टी के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे.

रामदेव की इस टिप्पणी से महाराष्ट्र समेत देश के अन्य हिस्सो में हंगामा खड़ा हो गया. लोगों ने उनकी तीखी आलोचना की.

संजय राउत, डॉ. मनीषा कयांडे, किशोर तिवारी, महेश तापसे, अपर्णा मलिकर, तृप्ति देसाई जैसी महिला कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न दलों के नेताओं ने रामदेव से बिना शर्त माफी मांगने की मांग की थी.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क/आईएएनएस


The Hindi Post
error: Content is protected !!