अफगानिस्तान में हुआ विमान दुर्घटनाग्रस्त, स्थानीय मीडिया ने कहा कि यह एक भारतीय विमान है, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने जारी किया बयान

plane-513641_640

प्रतीकात्मक फोटो

The Hindi Post

अफगानिस्तान में एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. हादसा अफगानिस्तान के बदख्शां प्रांत में हुआ है. प्लेन कल रात रडार से गायब हो गया था.

इसके बाद ये जिबाक जिले के पर्वतीय इलाके में क्रैश हो गया. प्लेन में कितने पैसेंजर सवार थे इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है.

पहले रिपोर्ट आई थी, कि जो विमान हादसे का शिकार हुआ है, वो भारतीय है, लेकिन अब डीजीसीए ने पुष्टि की है, वो भारतीय विमान नहीं है.

डीजीसीए अधिकारी ने पुष्टि की है, कि यह भारतीय विमान नहीं है. नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, जो विमान बदख्शां प्रांत के कुरान-मुंजन और ज़िबक जिलों के साथ तोपखाना के पहाड़ों में दुर्घटनाग्रस्त हुआ, वह मोरक्कन (मोरक्को देश का) पंजीकृत डीएफ 10 विमान था.

डीजीसीए अधिकारी के अनुसार, टोलो न्यूज के हवाले से गलत जानकारी वाले पहले ट्वीट को हटाया जा रहा है.

आपको बता दें, कि अफगानिस्तान के टोलो न्यूज (वहां का स्थानीय मीडिया) ने दुर्घटनाग्रस्त विमान को भारत का विमान बताया था.

टोलो न्यूज ने बदख्शां के सूचना और संस्कृति विभाग के प्रमुख जबीहुल्लाह अमीरी के हवाले से कहा था, कि एक भारतीय यात्री विमान बदख्शां प्रांत के कुरान-मुंजन और ज़िबक जिलों के साथ तोपखाना के पहाड़ों में क्रैश हो गया है.

उन्होंने कहा कि घटना की जांच के लिए एक टीम को इलाके में भेजा गया है. स्थानीय लोगों के मुताबिक, विमान रविवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त हुआ है.

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!