मुख्‍यमंत्री योगी के खिलाफ की अभद्र टिप्पणी, WhatsApp ग्रुप का एडमिन गिरफ्तार

Yogi Adityanath2 (2)

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)

The Hindi Post

भदोही | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में WhatsApp ग्रुप एडमिन को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया. यह मामला यूपी के भदोही का है.

अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार भारतीय ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ भदोही नगर पालिका नामक एक ग्रुप में अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया था. आरोपी द्वारा की गई यह टिप्पणी सोशल मीडिया वायरल हो गई. पुलिस को इस संबंध में चार अगस्त को ट्विटर के माध्यम से शिकायत मिली थी.

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जांच में यह पता लगा कि मुस्लिम अंसारी नाम के एक युवक ने उक्त टिप्पणी की है.

उन्होंने बताया कि मामले की जांच के दौरान यह भी पता चला कि ग्रुप के एडमिन शहाबुद्दीन अंसारी ने आरोपी को ग्रुप से जोड़ा था.

उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर शहाबुद्दीन अंसारी और मुस्लिम अंसारी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है.

रविवार को शहाबुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया गया. उन्होंने बताया कि मुस्लिम अंसारी की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है.

आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!