दिल्ली AIIMS में लगी भीषण आग, दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर, मची अफरातफरी

AIIMS Delhi (1)
The Hindi Post

दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानि AIIMS में सोमवार को आग लग गई.

दिल्ली अग्निशमन सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा, “AIIMS के इमरजेंसी वार्ड से सुबह 11.54 बजे आग लगने की सूचना मिली. कुल 8 दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर है.”

एक सूत्र के मुताबिक, आग AIIMS के एंडोस्कोपी कक्ष में लगी. हालांकि इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है.

आग पर काबू पाने का काम किया जा रहा है. आग लगने से पूरे इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया.

अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. अभी आग लगने का कारण नहीं पता चला है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)


The Hindi Post
error: Content is protected !!