दरिंदगी की सारी हदें पार: नाबालिग लड़को को पिलाया पेशाब, प्राइवेट पार्ट में डाली मिर्ची, घटना का वीडियो हुआ वायरल
उतर प्रदेश के सिद्धार्थनगर से एक डिस्टर्बिंग न्यूज सामने आई है. यहां दो नाबालिगों के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया. इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
दरअसल, चोरी के शक में दो लड़कों को कथित तौर पर पेशाब पीने के लिए मजबूर किया गया.
फिर लड़कों को किसी अज्ञात दवा का इंजेक्शन लगाया गया और उनके गुदा में हरी मिर्च डाली गई.
वीडियो में आरोपियों को 15 और 10 साल की उम्र के नाबालिगों के साथ दुर्व्यवहार करते हुए सुना जा सकता है.
थाना पथरा बाजार क्षेत्रान्तर्गत दो बच्चों के साथ हुई अनैतिक घटना से सम्बन्धित अभियोग में 06 अभियुक्तगण को हिरासत मे लिए जाने के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर का वीडियो बाइट।@Uppolice @AdgGkr @digbasti pic.twitter.com/ZflgIzbywq
— Siddharthnagar Police (@siddharthnagpol) August 5, 2023
यह वीडियो कथित तौर पर पथरा थाना क्षेत्र के कोंकटी चौक इलाके में फिल्माया गया था.
सोशल मीडिया के माध्यम से वीडियो के बारे में जानकारी मिलने पर, सिद्धार्थनगर के सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) ने कहा कि 6 आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ ही जा रही है. पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर ली है और जांच जारी है.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
