राजनीति में महामारी भूले आप विधायक, संक्रमित होने के बावजूद पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे थे हाथरस, FIR दर्ज
आप विधायक कुलदीप कुमार
हाथरस (उप्र) । कोरोना पॉजिटिव होने के बाद भी हाथरस के पीड़ित परिवार के घर का दौरा करने वाले दिल्ली के आम आदमी पार्टी के विधायक कुलदीप कुमार पर महामारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
हाथरस के पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बुधवार को कहा कि कुलदीप कुमार ने 29 सितंबर को ट्विटर पर घोषणा की थी कि “पिछले दो दिनों से हल्के बुखार के बाद आज मैंने कोविड -19 का परीक्षण करवाया था।
इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और अब मैं घर पर ही आइसोलेशन में रहूंगा। पिछले 2-3 दिनों में जो भी मुझसे मिला है, उसे भी अपना परीक्षण करवाना चाहिए।”
https://twitter.com/KuldeepKumarAAP/status/1310865580052766721?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1310865580052766721%7Ctwgr%5Eshare_3&ref_url=https%3A%2F%2Ftheenglishpost.com%2Faap-mla-booked-visiting-hathras-testing-covid-positive%2F
कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए जाने के 6 दिन बाद कुलदीप कुमार पीड़ित परिवार से मिलने हाथरस गए।
हाथरस के पीड़ित परिवार से मिलने के बाद 5 अक्टूबर को उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया और लिखा, “मैं हाथरस के पीड़ित परिवार से मिलने के बाद अभी लौटा हूं। परिवार को डराया जा रहा है। यह लोकतंत्र और संविधान की हत्या है। उत्तर प्रदेश में योगी राज में कोई कानून नहीं है, वहां जंगल राज चल रहा है!”
अभी हाथरस में पीड़ित परिवार से मिलकर लौटा हूँ ।परिवार में डर और भय का माहौल पैदा किया जा रहा है।
ये लोकतंत्र और संविधान की हत्या है।
उत्तर प्रदेश में योगी राज में क़ानून नही जंगल राज चल रहा है !#JusticeForManisha pic.twitter.com/nMs0BdCvG6— MLA Kuldeep Kumar (@KuldeepKumarAAP) October 4, 2020
बीजेपी और उसका IT सेल जो झूठ का प्रोपेगेंडा फैला रहा है कि मैं पॉजिटिव होने के बाद हाथरस गया था मैं उनको बता दूं मेरी रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद ही मैं हाथरस गया था और अगर बीजेपी सोचती है कि झूठे प्रोपेगेंडा फैला कर दोषियों को बचा लेगें इसमे कभी सफल नहीं होंगे।। pic.twitter.com/q59vFwIbNH
— MLA Kuldeep Kumar (@KuldeepKumarAAP) October 7, 2020

आईएएनएन
