सांड का जानलेवा हमला, बुजुर्ग को नाली में गिराया और फिर कुचला, डरा देगा वीडियो

bull attacks old man in Muzzafarnagar (1)

वायरल वीडियो से ली गई तस्वीर

The Hindi Post

सांड का जानलेवा हमला, बुजुर्ग को नाली में गिराया और फिर कुचला, डरा देगा वीडियो

 

 

मुजफ्फरनगर शहर के उत्तरी रामपुरी में सांड़ के उत्‍पात से खलबली मच गई. इसके हमले में वृद्ध एवं युवक घायल हो गए. सांड़ के हमले में वृद्ध के सिर एवं छाती में गुम चोट लगी है, जबकि युवक के पैर की हड्डी टूट गई है. सांड़ द्वारा हमला किए जाने की सोशल मीडिया पर सीसीटीवी फुटेज प्रसारित हो रही है. लोगों ने सांड़ को पकड़वाने की मांग की है. नगर पालिका समेत पशु चिकित्साधिकारी को फोन पर सूचित किया गया.

बेसहारा गोवंशी को पकड़कर गोआश्रय स्थलों में रखने के निर्देश हैं. शहर से गोवंशी को पकड़कर पुरकाजी में बनाई गई काऊ सेंचुरी में भिजवाया गया है. उत्तरी रामपुरी कालोनी में सांड़ के उत्पात से लोग परेशान हैं. चार दिन पूर्व कालोनी में सांड घुस आया. जिसे कालोनी के वृद्ध सुभाष ने बच्चों के कारण भगाने का प्रयास किया. इस दौरान सांड ने उन पर हमला बोल दिया.


 

सांड़ ने पहले सुभाष को पटक दिया. जमीन पर गिरे वृद्ध को सींग मारकर घायल कर दिया. वृद्ध के सिर एवं छाती में गुम चोट आई है. लाठी लेकर कुछ महिलाओं ने सांड को दौड़ाकर कालोनी से भगाया. वहीं सांड ने कालोनी के युवक आकाश पर हमला बोल दिया. जिससे उसके दाएं पैर की हड्डी टूट गई. किसी तरह लोगों ने युवक को बचाकर अस्ताल में भर्ती कराकर उपचार दिलाया.

लोगों का कहना है कि सांड एक सप्ताह से कालोनी में घूम रहा है. इससे दहशत बनी हुई है. कालोनी में महिलाएं और बच्चे भी आवागमन करते हैं. लोगों ने नगर पालिका सहित पशु चिकित्सा विभाग से सांड को पकड़कर आश्रय स्थल में छोड़े जाने की मांग की है.

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी जितेंद्र गुप्ता का कहना है क‍ि सांड़ द्वारा हमला किए जाने सम्बंधित वीडियो का संज्ञान लिया गया है. टीम भेजकर सांड़ की तलाश कराई जा रही है. जिसे पकड़वाकर गोआश्रय स्थल पर छुड़वाया जाएगा. कालोनी के लोगों से भी वार्ता की गई है. नगर पालिका को भी इस बारे में अवगत कराया गया है.

 

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!