पाकिस्तान से जीत छीनने के बाद मैदान में पहुंचे रोहित शर्मा, विराट कोहली को कंधे पर उठाया, देखे वीडियो

Rohit picks Virat oh Shoulder

फोटो: ट्विटर

The Hindi Post

टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप के मुकाबले में पाकिस्तान को चार विकेट से हरा दिया है. इस जीत के साथ, भारत ने पिछले साल के वर्ल्ड कप में मिली हार का बदला ले लिया.

भारतीय टीम की जीत के हीरो विराट कोहली रहे. विराट ने  53 बॉल पर 82 रनों की नाबाद पारी खेली. रविचंद्रन अश्विन ने आखिरी बॉल पर चौका लगाकर भारत को जीत दिलाई.

मैच जीतते ही ग्राउंड पर कप्तान रोहित शर्मा पहुंचे और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को अपने कंधे पर उठा लिया. इसके बाद दोनों एक दूसरे के गले लगे. इसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

जरा ही देर में मौके पर हार्दिक पंड्या, दिनेश कार्तिक, अर्शदीप सिंह और अन्य खिलाड़ी आ गए और जश्न मनाने का दौर शुरू हो गया.

आपको बताते चले, भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और उसने कप्तान रोहित शर्मा और केएल राहुल के विकेट जल्दी गंवा दिए थे.

इसके बाद सूर्यकुमार यादव और अक्षर पटेल भी कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पाए. इन दोनों के आउट होने के बाद, भारत का स्कोर 4 विकेट पर 31 रन हो गया.

फिर विराट कोहली और हार्दिक पंड्या की शतकीय साझेदारी ने भारत को मैच जिताने में मदद की. आखिरी ओवर में 16 चाहिए थे जो भारतीय टीम ने बना लिए और पाकिस्तान को पीट दिया.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!