85 साल के पूर्व विंग कमांडर ने मारी 3 गाड़ियों में टक्कर, खुद की गाड़ी दीवार में ठोकी, कार में लगी भीषण आग

Noida 3 (1) (1)
The Hindi Post

नोएडा | यूपी के नोएडा में एक बड़ा हादसा हो गया है। बस गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई।

नोएडा के रहने वाले, 85 वर्षीय पूर्व विंग कमांडर ने अपनी i10 कार से पहले तो तीन गाड़ियों को टक्कर मार दी और फिर उसके बाद खुद की गाड़ी जाकर दीवार से टकरा दी। इससे उनकी कार में आग लग गई और वो धू धू कर जलने लगी। कार पूरी तरह से जल गई। गनीमत रही कि पूर्व विंग कमांडर घायल अवस्था में गाड़ी से बाहर निकल आए और बच गए। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 85 साल के पूर्व विंग कमांडर किसी काम से जा रहे थे। उसी वक्त उनकी गाड़ी में कोई खराबी आ गई जिसके बाद उन्होंने एक स्कूटी समेत 2 गाड़ियों में टक्कर मार दी। इसके बाद उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर एक मकान की दीवार से टकरा गई। जैसे ही वो गाड़ी से निकले उसमें आग लग गई। आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस ने बताया कि पूर्व विंग कमांडर एके जैन सुरक्षित हैं। उन्हें कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है और लोकल थाने की पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने को कोशिश की पर सफलता नहीं मिली। मौके पर फायर टेंडर ने पहुंच कर आग बुझाई पर तब तक कार जल कर खाक हो चुकी थी।

ians


The Hindi Post
error: Content is protected !!