महिला एशिया कप: निदा डार का हरफनमौला प्रदर्शन, गेंदबाजों ने पाकिस्तान को भारत पर जीत दिलाने में मदद की
Photo: BCCI
महिला एशिया कप में पाकिस्तान को थाईलैंड से चार विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा था. इस हार के ठीक 24 घंटे बाद, गेम में वापसी करते हुए पाकिस्तानी टीम ने भारतीय टीम पर 13 रनों से जीत हासिल की.
शुक्रवार को सिलहट अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच को पाकिस्तान ने जीत लिया.
यह केवल तीसरी बार है जब पाकिस्तान ने टी 20 इंटरनेशनल मुकाबले में भारत को हराया है. सबसे खास बात कि महिला एशिया कप के इतिहास में यह पहली बार है जब पाकिस्तानी टीम ने भारतीय टीम को हराया है.
A close contest but it is Pakistan who win the game.#TeamIndia will look to bounce back in their next encounter 👍🏻
Scorecard ▶️ https://t.co/Q9KRCvhtzz…#INDvPAK | #AsiaCup2022 pic.twitter.com/VDchyPQ5bU
— BCCI Women (@BCCIWomen) October 7, 2022
पाकिस्तान की जीत का नेतृत्व ऑलराउंडर निदा डार ने किया जिन्होंने 37 गेंदों में नाबाद 56 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को 20 ओवर के मैच में 137/6 के स्कोर पर पहुंचाया.
बाएं हाथ की स्पिनर नशरा सुंधू ने पाकिस्तान के लिए 30 रन देकर तीन विकेट लिए. जबकि सादिया इकबाल ने 24 रन देकर दो विकेट झटके. भारतीय टीम 19.4 ओवर में 124 रन बनाकर ऑलआउट हो गई.
पाकिस्तानी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम को 138 रन बनाने का लक्ष्य दिया था.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)
