ऋषभ पंत के बाद, उर्वशी रौतेला पहुंची ऑस्ट्रेलिया, लोगों ने पूछा, “ऑस्ट्रेलिया क्यों, RP के कारण?”
फोटो: सोशल मीडिया
टीम इंडिया, वर्ल्ड कप टी20 में भाग लेने के लिए आस्ट्रेलिया पहुंच गई है. इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम का पहला मुकाबला पाकिस्तान से 23 अक्टूबर को होगा. उससे पहले भारतीय खिलाड़ी अभ्यास करेंगे.
ऋषभ पंत भी इस भारतीय टीम का हिस्सा है. ऋषभ भी टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया पहुंच गए है. अब ऋषभ के पीछे-पीछे उर्वशी रौतेला भी ऑस्ट्रेलिया पहुंच गई है.
उर्वशी ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें पोस्ट की है और जानकारी शेयर की है कि वो ऑस्ट्रेलिया पहुंच गई है. दरअसल, दोनों के बीच पिछले कुछ समय से नोकझोंक चल रही है. उर्वशी का ऋषभ के प्रति लगाव किसी से छुपा नहीं है. इसको वो सोशल मीडिया पर अप्रत्क्ष रूप से जाहिर भी करती रहती है.
उर्वशी ने सोशल मीडिया पर प्लेन के अंदर क्लिक की गई अपनी दो तस्वीरें शेयर की है. तस्वीरों के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “मैंने अपने दिल को फॉलो किया और वह मुझे ऑस्ट्रेलिया ले आया.”
अब यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. उर्वशी के इस पोस्ट को लोग ऋषभ पंत से जोड़ कर देख रहे है. इससे पहले उर्वशी, UAE में एशिया कप देखने गई थी. उस समय भी लोगों ने उनकी UAE की यात्रा को ऋषभ के वहां होने से जोड़ कर देखा था. अब दोनों को लेकर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आई हुई है.
Urvashi going to Australia.
Fans to Pant.#Rishabpant #UrvashiRautela #T20WC2022 pic.twitter.com/3F5r1bKsA7— Viratdhariwal18🇮🇳 (@viratdhariwal18) October 9, 2022
Pant after seeing Urvashi in Australia pic.twitter.com/6QaY1uX1L4
— ëlöñ (@jack__pathan) October 9, 2022
*Pant leaves for Australia*
Urvashi Rautela: pic.twitter.com/YxR2VV0KrB— ° (@anubhav__tweets) October 9, 2022
