यूपी : खिलाड़ियों को परोसा गया शौचालय में रखा खाना

Food at UP sports camp kept in toilet in stadium
The Hindi Post

सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) | उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाड़ियों को परोसे जाने वाले चावलों से भरा बर्तन शौचालय में रखा हुआ था. इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया जैसे ही आई, वैसे ही वायरल हो गई. अब एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है.

जानकारी के मुताबिक, सहारनपुर जिले में शुक्रवार (16 सितंबर) से शुरू हुए तीन दिवसीय स्टेट लेवल अंडर-17 गर्ल्स कबड्डी टूर्नामेंट में हिस्सा लेने आई करीब 200 खिलाड़ियों को कथित तौर पर शौचालय में रखा हुआ चावल परोसा गया.

हालांकि, सहारनपुर के खेल अधिकारी अनिमेष सक्सेना ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए इनको खारिज कर दिया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा, “खिलाड़ियों को परोसा जाने वाला खाना अच्छी गुणवत्ता का होता है. पारंपरिक तरीके से ईंट का चूल्हा बनाकर खाना बनाया गया था. खाना स्विमिंग पूल के किनारे बना था. बड़े बर्तनों में चावल, दाल और सब्जी आदि पकाया गया था और खिलाड़ियों को खाने में दिया गया था.”

कैंप में आई एक खिलाड़ी ने कहा, “पके हुए चावलों को एक बड़ी प्लेट में निकालकर शौचालय के फर्श पर रख दिया गया था. चावल की थाली के पास अखबार के ऊपर बची हुई पूरियां रखी हुई थी. बाद में इन्ही चावलों को खिलाड़ियों को दोपहर के भोजन में परोसा गया था.”

कुछ खिलाड़ियों ने स्टेडियम के एक अधिकारी के सामने यह मामला उठाया. इस अधिकारी ने खेल अधिकारी अनिमेष सक्सेना को पूरे मामले के बारे में सूचित किया. इस बात के लिए रसोइयों को ‘फटकार’ लगाई है.

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!