लखनऊ में एक और युवक को कुत्ते ने गंभीर रूप से जख्मी किया
सांकेतिक तस्वीर | पिक्साबे
लखनऊ | पिटबुल डॉग के हमले करने से एक और युवक घायल हो गया है. लखनऊ में पिटबुल डॉग के हमले करने का दूसरा मामला है.
गोमती नगर इलाके में सैर कर रहे एक युवक पर कुत्ते ने हमला कर दिया. युवक के हाथ में गंभीर जख्म हो गया. कुत्ते ने युवक को तभी छोड़ा जब कुछ राहगीर उसे भगाने के लिए लाठियां लेकर आए.
मौके से कुत्ते का मालिक कुत्ते को लेकर फरार हो गया जबकि युवक को इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया.

बाद में प्राथमिक उपचार के बाद युवक को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई.
पुलिस ने कहा कि वे कुत्ते के मालिक का पता लगाने के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं.
इससे पहले इसी साल जुलाई में 82 वर्षीय एक महिला को उनके पालतू पिटबुल डॉग ने मार डाला था.
आईएएनएस
