यूपी: महिला ने गार्ड को मारा थप्पड़, पूरी घटना हुई सीसीटीवी में कैद, वीडियो वायरल

Noida woman slaps security guard at society (1)
The Hindi Post

नोएडा | नोएडा की ‘गालीबाज’ महिला का वीडियो वायरल होने के बाद, अब यही की एक अन्य महिला का वीडियो सामने आया है जिसमें वह गार्ड को थप्पड़ मारते हुए देखी जा सकती है।

नोएडा में Cleo County नाम की एक सोसाइटी है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो वही का है। महिला के गार्ड को थप्पड़ मारने की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है और यह सोशल मीडिया पर अपलोड होने के बाद से वायरल हो रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महिला का नाम सुतापा दास है। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

42 सेकंड के वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक गार्ड खड़ा होता है। महिला कही से आती है और उसको थप्पड़ जड़ देती है। इस गार्ड के अन्य साथी, घटना का वीडियो रिकॉर्ड करने लगते है। मौके पर कई गाड़ियां भी निकल रही होती है पर कोई हस्तक्षेप नहीं करता।

यह नहीं पता चल पाया है कि किस बात को लेकर महिला ने गार्ड को थप्पड़ मारा। हालांकि महिला, गार्ड से किसी बात को लेकर बहस कर रही है, यह वीडियो में साफ देखा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ दिन पहले एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें उनको गार्ड को भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए सुना जा सकता है। पुलिस ने इस महिला को गिरफ्तार कर लिया था। इस महिला का नाम भव्या रॉय है। भव्या को स्थानीय अदालत में पेश किया गया था। कोर्ट ने उनको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

भव्या के गाली देने वाले वीडियो के सामने आने के बाद, खूब हंगामा मचा था। लोगों ने उनको गिरफ्तार किए जाने की मांग की थी।


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!