यूपी: पूर्व मंत्री पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने वाली महिला गिरफ्तार

Arrest

सांकेतिक फोटो (फोटो क्रेडिट : हिंदी पोस्ट)

The Hindi Post

लखनऊ | सामूहिक दुष्कर्म मामले में पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति का नाम लेने वाली 50 वर्षीय महिला को गोमती नगर विस्तार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आशियाना के सेक्टर-के स्थित एक मकान में रह रही महिला को उसके आवास से गिरफ्तार किया गया।

डीसीपी पूर्वी प्राची सिंह ने कहा कि चित्रकूट की रहने वाली महिला के खिलाफ बृज भवन दुबे ने 2020 में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

उन्होंने कहा कि दुबे ने आरोप लगाया है कि महिला ने गायत्री प्रजापति और अनिल प्रजापति के साथ मिलकर अपने नाम पर 2.5 करोड़ रुपये की जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए मजबूर किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री और उनके आदमियों ने उन्हें (दुबे) जमीन की रजिस्ट्री चित्रकूट की रहने वाली महिला के नाम कर देने के लिए मजबूर किया। उन्होंने कहा यह जमीन मेरे और मेरी पत्नी के नाम है।

उन्होंने कहा कि महिला को इसी मामले में लखनऊ की एक अदालत द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में गिरफ्तार किया गया था।

डीसीपी ने कहा कि चित्रकूट की इसी महिला ने 2017 में गायत्री प्रजापति पर भी दुष्कर्म का आरोप लगाया था। इस मामले में गायत्री प्रजापति दोषी पाए गए थे।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि गायत्री प्रजापति और अनिल प्रजापति पर जबरन वसूली, धोखाधड़ी करने और सरकारी दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप है।

आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!