दो सगी बहनों ने लगाई 11वीं मंजिल से छलांग, एक की मौत दूसरी की हालत नाजुक

Crime Depositphotos_24534333_S (1)

सांकेतिक फोटो: (क्रेडिट: इंग्लिश पोस्ट)

The Hindi Post

नोएडा | नोएडा के सदरपुर कॉलोनी में रहने वाली दो सगी बहनें एक निमार्णाधीन बिल्डिंग की 11वीं मंजिल से कूद गई। जिसमें से एक की मौत हो गई है और एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।

नोएडा के सेक्टर 49 थाना क्षेत्र में रहने वाली दोनों सगी बहनें शनिवार सुबह अपने घर से परिवार को बिना बताए निकल गई और सेक्टर 96 में एक निमार्णाधीन बिल्डिंग की 11वीं मंजिल पर पहुंच गई।

यहां से उन्होंने छलांग लगा दी। दोनों को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। जहां पर एक की मौत हो गई और दूसरी की हालत नाजुक बताई जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों बहनें अपने परिजनों से किसी बात पर नाराज होकर घर से बिना बताए निकली थीं।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक परिजन दोनों बहनों की शादी करना चाहते थे जिस बात से दोनों नाराज हो गई। फिलहाल पुलिस को अभी परिवार की तरफ से कोई कंप्लेंट नहीं मिली है। फिर भी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

आईएएनएस


The Hindi Post
error: Content is protected !!