सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शामिल छठा शार्पशूटर नेपाल सीमा से गिरफ्तार

Sidhu Moosewala (3) (1)

फाइल फोटो | आईएएनएस

The Hindi Post

चंडीगढ़ | पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों और दिल्ली पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान में शनिवार को शार्पशूटर दीपक मुंडी और उसके दो अन्य सहयोगियों को प्रसिद्ध पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की सनसनीखेज हत्या में कथित संलिप्तता के आरोप में पश्चिम बंगाल-नेपाल सीमा से गिरफ्तार कर लिया।

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि एक खुफिया ऑपरेशन के तहत, हत्या में शामिल छठे और अंतिम फरार शार्पशूटर मुंडी को उसके दो सहयोगियों – कपिल पंडित और राजिंदर के साथ पंजाब पुलिस के एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) के द्वारा पश्चिम बंगाल में नेपाल सीमा के पास से गिरफ्तार किया गया है।

यादव ने कहा कि मुंडी बोलेरो मॉड्यूल में शूटर था, जबकि कपिल पंडित और राजिंदर ने हथियार और रसद पहुंचाने में सहायता प्रदान की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने शार्पशूटरों  – प्रियव्रत फौजी, कशिश और अंकित सेरसा को गिरफ्तार किया था, जबकि मनप्रीत मनु और जगरूप सिंह रूपा को पंजाब पुलिस ने मार गिराया था।

मनु और रूपा, जो जग्गू भगवानपुरिया गिरोह के सदस्य माने जाते हैं, ने मूसेवाला की हत्या के लिए लॉरेंस बिश्नोई को कथित तौर पर शार्पशूटर मुहैया कराए थे। दोनों को 20 जुलाई को अमृतसर जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास एक मुठभेड़ में मार गिराया गया था।

पुलिस के मुताबिक, दोनों बदमाशों ने सीमा से करीब 14 किलोमीटर दूर भकना गांव के पास एक सुनसान मकान में शरण ली हुई थी।

पंजाब के मनसा जिले में 29 मई को सिद्धू मूसेवाला के नाम से मशहूर पंजाबी गायक शुभदीप सिंह सिद्धू की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!