छात्र के एडमिट कार्ड पर बिहार के राज्यपाल का फोटो, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय का कारनामा

Bihar Governor Photo On Students Admit Card (1)
The Hindi Post

पटना | बिहार के दरभंगा स्थित ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (एलएनएमयू) बीए पार्ट 3 की परीक्षा के लिए राज्यपाल फागू चौहान की फोटो वाला एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. इससे यह विश्वविद्यालय एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है.

यह घटना तब सामने आई जब एडमिट कार्ड की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और चर्चा का विषय बन गई. हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब विश्वविद्यालय ने अपने काम में असावधानी दिखाई, जिससे उसे शर्मिन्दिगी उठानी पड़ी है.

विश्वविद्यालय ने गुरुवार को बीडी कॉलेज (बेगूसराय) के छात्र रवीश कुमार शानू को प्रवेश पत्र जारी किया था. एडमिट कार्ड पर छात्र का नाम, पिता का नाम और पता सही है. छात्र की फोटो एडमिट कार्ड पर नहीं लगी है. उसकी फोटो की जगह राज्यपाल की फोटो लगी है.

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले इसी विश्वविद्यालय ने एक छात्र को 100 में से 151 अंक दे दिए थे.

एलएनएमयू के अलावा, मुजफ्फरपुर विश्वविद्यालय भी पिछले साल एक छात्र को एडमिट कार्ड जारी करने के बाद विवादों में आ गया था. इसके द्वारा जारी किए गए एडमिट कार्ड में छात्र के पिता का नाम इमरान हाशमी को पिता और मां का नाम सनी लियोन लिखा था. साथ ही छात्र का पता मुजफ्फरपुर के कुख्यात रेड लाइट एरिया चतुर्भुज अस्थान के रूप में दिखाया गया था

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
इनपुट्स: आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!