लिफ्ट से बाहर निकलते ही जर्मन शेफर्ड डॉग ने जोमैटो डिलीवरी बॉय पर किया हमला, प्राइवेट पार्ट पर काटा, वीडियो वायरल
हाल के दिनों में पालतू कुत्तों का आतंक देखने को मिला है।
नोएडा और गाजियाबाद में पालतू कुत्तों ने दो लोगों को काट लिया था। इसके बाद बहुत हंगामा मचा था।
अब ताजी घटना में एक जर्मन शेफर्ड डॉग ने एक जोमैटो डिलीवरी बॉय को काट लिया। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह घटना 29 अगस्त को हुई और इसका वीडियो अब वायरल हो रहा है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि लिफ्ट से बाहर निकलते ही जर्मन शेफर्ड डॉग ने डिलीवरी बॉय पर हमला करके उनके प्राइवेट पार्ट पर काट लिया।
इसके तुरंत बाद ही डिलीवरी बॉय दर्द से कराह उठा। वो किसी तरह कुत्ते को अपने से दूर करके वहां से बाहर निकल आया।
#Watch | German Shepherd bites #Zomato delivery executive’s crotch in #Panvel apartment complex https://t.co/UJVjLXGp26#GermanShepherd #Shocking #ShockingVideo #ZomatoDeliveryBoy #Viral #ViralVideo pic.twitter.com/c2nUGPMnpa
— Free Press Journal (@fpjindia) August 31, 2022
यह घटना मुंबई के पनवेल में हुई। डिलीवरी बॉय की पहचान नरेंद्र पेरियार के रूप में हुई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नरेंद्र को अस्पताल ने भर्ती कराया गया है।
वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद, लोग कुत्ते के मालिक पर कार्यवाही की मांग कर रहे है। अभी यह नहीं पता चल पाया है कि कुत्ते का मालिक कौन है।
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
