यूपी: लिफ्ट में कुत्ता लेकर जा रहे युवक को महिला द्वारा टोकना नहीं आया रास, दी गाली, पुलिस ने किया अरेस्ट
सांकेतिक तस्वीर (पिक्साबे)
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नॉएडा से है यह खबर. यहां की एक सोसाइटी की लिफ्ट में कुत्ते को लेकर जा रहे युवक ने महिला द्वारा रोके जाने पर उसे गाली दी. इसका वीडियो भी अब सामने आया है.
पुलिस से शिकायत से बाद, युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है.
पहले महिला और कुत्ते के मालिक के बीच बातचीत हो रही होती है. महिला कहती है कि आप कौन सी लिफ्ट इस्तेमाल कर रहे है. इस पर कुत्ते का मालिक जवाब देता है. महिला अपना विरोध जारी रखती है.
महिला फिर पूछती है कि आप कौन सी लिफ्ट इस्तेमाल कर रहे है. महिला तो इस शख्स से कोई गलत व्यवहार नहीं करती पर वो उनको गाली दे देता है.
उक्त प्रकरण में थाना नॉलेज पार्क पुलिस द्वारा आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है, आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
— DCP Greater Noida (@DCPGreaterNoida) September 9, 2022
