VIDEO : जंगल की सैर पर निकले पर्यटकों पर गुस्साए हाथी ने किया हमला, जान बचाने के पड़ गए लाले
सांकेतिक तस्वीर
इंटरनेट पर एक ऐसा वीडियो ट्रेंड कर रहा है जिसे देख कर आप हैरान रह जाएंगे। यह वीडियो किसी की भी सांसे दो सेकंड के लिए तो थाम ही देगा।
दरअसल, इस वायरल वीडियो में एक हाथी को गुस्से में एक जीप पर हमला करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो को बोस्की खन्ना ने ट्विटर पर साझा किया है। बोस्की पेशे से एक पत्रकार है। उनका यह वीडियो अब वायरल हो रहा है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक ड्राइवर, गाड़ी को तेज गति से बैक कर रहा है। सामने की तरफ से गुस्से में चिघड़ता हाथी भागा चला आ रहा है। देख कर समझ आ रहा है कि हाथी, इस गाड़ी में बैठे हुए लोगों पर भड़का हुआ है और उनको जैसे सबक सिखाना चाहता है।
पर यह हाथी इतने गुस्से में क्यों है इसका पता नहीं लग पाया है।
#ViralVideo
Tusker comes close to safari vehicle in #Kabini today@NewIndianXpress @XpressBengaluru @KannadaPrabha @santwana99 @Cloudnirad @Amitsen_TNIE @nagaraholetr @aranya_kfd @KumarPushkarifs @kstdc @jungle_lodges @KarnatakaWorld @tourismgoi @moefcc @ParveenKaswan pic.twitter.com/mL3lR5FFmr— Bosky Khanna (@BoskyKhanna) September 8, 2022
वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि हाथी थोड़ी दूर तक दौड़ने के बाद रुक जाता है। जैसे ही हाथी रास्ता बदल लेता है, गाड़ी का ड्राइवर और उसके बगल में बैठा शख्स (शायद पर्यटक है) राहत की सांस लेते है। लेकिन इस पर्यटक के चेहरे को देख कर साफ समझ आता है कि जैसे उसके होश उड़ गए हो।
यह वीडियो, बोस्की के अनुसार, काबिनी जंगलों (दक्षिण भारत) का है।
इस वीडियो को काफी लोगों ने शेयर किया है। वीडियो को बोस्की ने 8 सितंबर को शेयर किया था। तब से अब तक इस वीडियो पर एक लाख से ज्यादा व्यूज है।
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
