जबलपुर में ईसाई धर्म गुरु के यहां ईअेाडब्ल्यू का छापा, नोटों की गिनती मशीन से की गई

Jabalpur (1)
The Hindi Post

जबलपुर | मध्य प्रदेश के प्रमुख शहर जबलपुर में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ने चर्च ऑफ नार्थ इंडिया जबलपुर डायसिस के बिशप पी सी सिंह के घर और कार्यालय पर दबिश दी है.

इस दबिश के दौरान बड़ी तादाद में नकदी और विदेशी मुद्रा भी मिली है. नोटों की गिनती के लिए तो मशीन मंगाई गई.

ईओडब्ल्यू से मिली जानकारी के अनुसार पी सी सिंह के खिलाफ शिकायत आई थी. इसमें आरोप था कि कूट रचित दस्तावेजों के आधार पर उन्होंने मूल सोसाइटी का नाम बदल दिया है और खुद चेयरमैन बन गए. इसके साथ पद का दुरुपयोग किया और उन्होंने शैक्षणिक संस्थाओं से प्राप्त होने वाली छात्रों की फीस की राशि का उपयोग धार्मिक संस्थाओं को चलाने और स्वयं के उपयोग में लगा कर गबन किया है.

ईओडब्ल्यू ने शिकायत की जांच कर आरोपों की पुष्टि के बाद विशप पी सी सिंह के निवास और कार्यालय पर दबिश दी. इस दबिश के दौरान बड़ी तादाद में नकदी मिली, इसकी गिनती के लिए मषीन मंगाई गई. इसके अलावा विदेशी मुद्रा भी मिली है.

ईओडब्ल्यू की जांच में पता चला है कि विशप पी सी सिंह ने शैक्षणिक संस्थाओं से वर्ष 2004-05 से 11-12 के बीच करीब दो करोड़ से ज्यादा की राशि धार्मिक संस्थाओं को ट्रांसफर की साथ ही स्वयं उपयोग में ले कर उक्त राशि का दुरुपयोग किया.

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!