छात्र-छात्राओं का गले लगने का वीडियो वायरल होने के बाद उनको किया गया निलंबित

7 students caught hugging each other Assam (1)
The Hindi Post

सिलचर | असम के एक कॉलेज के सात छात्रों को कक्षा में अनुचित कृत्य में लिप्त पाए जाने के बाद निलंबित कर दिया गया है। सात छात्रों में चार लड़कियां और तीन लड़के शामिल थे।

इस कॉलेज के 11वीं कक्षा के लड़के-लड़कियों का एक समूह कक्षा में एक-दूसरे को गले लगा रहे थे और एक-दूसरे से मजाक कर रहे थे।

इसी कक्षा के एक अन्य छात्र ने इसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया और बाद में इसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।

यह घटना राज्य के निजी संस्थान – रामानुज गुप्ता कॉलेज में हुई। यह कॉलेज, सिलचर में है।

वीडियो वायरल हो गया और नेटिजन्स (इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले) ने छात्रों के इस व्यवहार की आलोचना की। कुछ ने कॉलेज प्रशासन को भी जिम्मेदार ठहराया।

वीडियो बुधवार को कॉलेज के अधिकारियों के संज्ञान में आया और सात छात्रों को तुरंत कॉलेज में क्लास अटेंड करने से रोक दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज प्रशासन ने छात्रों को नोटिस जारी करके कहा है कि वे स्पष्ट रूप से अश्लीलता के कृत्यों में शामिल थे। इस प्रकार की गतिविधियां संस्था के अनुशासन का घोर उल्लंघन हैं। इसलिए, निम्नलिखित गलती करने वाले छात्रों को अनिश्चित काल के लिए कक्षाओं में भाग लेने से निलंबित कर दिया गया है।

कॉलेज के प्राचार्य पूर्णदीप चंदा ने आईएएनएस को बताया, “छात्रों ने लंच के समय पर यह घटिया हरकत की, जब वहां कोई शिक्षक मौजूद नहीं था। हमारे पास कॉलेज परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं और परिसर में मोबाइल फोन भी प्रतिबंधित हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि छात्र 11 वीं कक्षा के नए बैच से हैं और उन्हें कॉलेज आते हुए मुश्किल से 15 दिन हुए हैं।

इस बीच कॉलेज प्रशासन ने इस सात छात्रों के अभिभावकों को भी तलब किया है। पता चला है कि कॉलेज और सख्त कार्रवाई कर सकता है और छात्रों को संस्थान से निकाला जा सकता है।

आईएएनएस

The Hindi Post
error: Content is protected !!