यूपी : ‘तिरंगा’ यात्रा के दौरान ग्रामीणों और शिक्षकों के बीच हुआ विवाद, जमकर हुई मारपीट

Tiranga Yatra (1)

सांकेतिक तस्वीर

The Hindi Post

बिजनौर | उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय द्वारा ट्रैक्टर-ट्रॉली से तिरंगा यात्रा निकाली गई। एक घर के खंभे से ट्रैक्टर-ट्रॉली के टकराने के बाद इस यात्रा को ग्रामीणों ने रोक दिया। जिसके चलते स्थानीय लोगों और शिक्षकों के बीच विवाद हो गया।

यह घटना गुरुवार शाम सुल्तानपुर थेडा गांव में हुई, जहां तिरंगा यात्रा का नेतृत्व कर रहे शिक्षकों और स्कूल के हेडमास्टर पर ग्रामीणों ने कथित रूप से हमला कर दिया। इस हमले में कई शिक्षकों को चोटें आई है।

दोनों पक्षों – स्कूल अधिकारियों और स्थानीय लोग ने पुलिस में अपनी शिकायत दर्ज कराई है।

 विज्ञापन

विज्ञापन

स्कूल के हेडमास्टर राघवेंद्र सिंह ने कहा, “तिरंगा यात्रा में सौ से अधिक बच्चे शामिल हुए। यात्रा जब गांव का चक्कर लगाकर वापस स्कूल जा रही थी, तभी हमारी ट्रैक्टर-ट्रॉली एक घर के खंबे से टकरा गयी। जिससे उस घर का मालिक गुस्सा हो गया और उसने अपने परिवार के सदस्यों और पड़ोसियों को बुला लिया। एक दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने इकट्ठा होकर हम पर लाठियों से हमला कर दिया और हम पर पथराव भी किया गया। हमने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।”

हालांकि ग्रामीणों ने सभी आरोपों से इनकार कर रहे है।

गजरौला सर्कल ऑफिसर अरुण कुमार ने कहा, “एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के घर के खंभे से टकराने के बाद विवाद खड़ा हो गया। किसी ने राष्ट्रीय ध्वज का अनादर नहीं किया। दोनों समूहों ने अपनी शिकायत पुलिस को सौंप दी है। मामले की जांच की जा रही है।”

आईएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!