नोएडा: महिला से बदसलूकी करने वाला श्रीकांत त्यागी हुआ गिरफ्तार

Shrikant Tyagi (1)

श्रीकांत त्यागी (फोटो: सोशल मीडिया)

The Hindi Post

नोएडा की ग्रैंड ओमैक्स सोसाइटी में महिला के साथ बदसलूकी और गाली गलौच करने वाले श्रीकांत त्यागी को पुलिस ने मेरठ से गिरफ्तार कर लिया है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, त्यागी को मेरठ से अरेस्ट किया गया है।

त्यागी पिछले तीन दिनों से फरार चल रहा था। उसकी आखिरी लोकेशन उत्तराखंड के ऋषिकेश में मिली थी। पुलिस उसको ढूंढने का भरसक प्रयास कर रही थी पर वो हाथ नहीं आ रहा था।

इससे पहले सोमवार को नोएडा पुलिस ने श्रीकांत त्यागी पर 25,000 रूपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने कहा था कि त्यागी के बारे ने जानकारी देने वाले को इनाम दिया जाएगा।

सोमवार सुबह, ग्रैंड ओमैक्स सोसाइटी में, त्यागी द्वारा किए गए अवैध निर्माण को गिरा दिया गया था। इस कार्रवाई का स्थानीय लोगों ने स्वागत किया था और मिठाई बांटी थी।


The Hindi Post
error: Content is protected !!