‘भाभीजी घर पर है’ के एक्टर दीपेश भान (मलखान) जाते-जाते भी फैंस को हंसा गए, उनका आखिरी वीडियो हो रहा वायरल
एक्टर दीपेश भान (मलखान) अब हमारे बीच नहीं है. शनिवार सुबह उनका निधन हो गया था. दीपेश घर-घर में फेमस थे. उनके मलखान (भाभीजी घर पर है) के रोल को लोग बहुत पसंद करते है. सेट पर भी वो साथी कलाकारों को बहुत हंसाते थे. उनके लाखों फैंस है जो उनकी कॉमेडी को पसंद करते है. दीपेश के अचानक निधन से हर कोई स्तब्ध है. लोग उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर आकर पुराने वीडियो देख रहे है और उनको श्रद्धांजलि दे रहे है. दीपेश सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव थे और वो अक्सर फनी वीडियो शेयर करते थे.
इन रील्स को देखकर किसी के भी चेहरे पर मुस्कान आ जाए या हो सकता है आप ठहाके मार कर भी हंसे. अब सोशल मीडिया पर दीपेश का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे उन्होंने ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 21 जुलाई को शेयर किया था. यह दीपेश भान की आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट है.
दीपेश इस वीडियो में कहते दिख रहे है कि अगर दो औरतें खुसर-पुसर कर रही हो तो समझ जाइए डाटा ट्रांसफर हो रहा है और जब ये बोल दे कि हटाओ बहन हमको क्या लेना-देना तो समझ जाइए डाटा सेव हो गया है और वायरल होने के लिए तैयार है. उन्होंने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, “मलखान ने क्या ज्ञान दे दिया… गॉड ब्लेस यू”
दीपेश जाते-जाते भी लोगों को इस वीडियो के माध्यम से हंसा गए. उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर ढेरो फनी वीडियो है जिनको देख कर हंसी आ जाए. इन वीडियो के कैप्शन में लोग दीपेश भान को श्रद्धांजलि दे रहे है और उनको याद करके इमोशनल हो रहे है.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
