वायरल वीडियो: श्रीलंका के राष्ट्रपति के घर करोड़ों रुपए कैश मिलने का दावा, प्रदर्शनकारी नोट गिनते हुए देखे गए
हमारा पड़ोसी देश श्रीलंका आर्थिक संकट से जूझ रहा हैं और इसलिए वहां हालात बहुत खराब है. लोग सड़कों पर उतर आए और अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं. शनिवार को श्रीलंका ने बीते कई दशकों में ऐसा पहली बार देखा कि गुस्साई भीड़ ने राष्ट्रपति भवन पर कब्जा कर लिया और प्रधानमंत्री के निजी आवास में आग लगा दी। इस दौरान उनकी सुरक्षाकर्मियों से झड़प भी हुई.
राष्ट्रपति भवन पर कब्जे के बाद, सोशल मीडिया पर ऐसे कई विडियोज सामने आए थे, जिसमें प्रदर्शनकारी भवन में स्थित स्विमिंग पूल में नहा रहे थे या बेडरूम में घुस कर आराम कर रहे थे. एक तस्वीर में तो यह भी दावा किया गया था कि एक प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति भवन के एक बाथरूम में नहा रहा था.
Sri Lankan protesters find some relief from the Colombo heat…in the pool in President Rajapaksa’s official residence. #SriLankaProtests #SriLankaCrisis pic.twitter.com/tNtClOFric
— World conflicts Monitoring Center (@WorldBreakingN9) July 9, 2022
अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं जिसमें कुछ लोग नोट गिन रहे हैं. ऐसा दावा हैं कि यह नोटों की गड्डियां इन प्रदर्शनकारियों को राष्ट्रपति भवन में मिली. वीडियो में लोगों को नोट गिनते हुए देखा जा सकता हैं. पर इस वीडियो की सत्यता के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई हैं. बताया जा रहा है यह कई करोड़ रूपए है.
हालांकि श्रीलंका के लोकल मीडिया ने यह रिपोर्ट किया कि जो रूपए राष्ट्रपति भवन से मिले है उनको पुलिस को सौंप दिया गया है.
देखे वीडियो
#SriLankaProtests #SriLankaCrisis
Protestors find 1700000LKR/48650USD inside fled presidential house.
The find was handed over to the police pic.twitter.com/wE4CLgK6qZ— Archangel Network Media (Rawle95) (@AnonymousNetwo6) July 10, 2022
