निरहुआ के बड़े भाई विजय लाल यादव का हुआ एक्सीडेंट, पलट गई फॉर्च्यूनर कार
आजमगढ़ के सांसद दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ के बड़े भाई विजय लाल यादव की कार का एक्सीडेंट हो गया है। विजय लाल को मेदांता हॉस्पिटल ले जाया गया है। वही दिनेश लाल भी हॉस्पिटल के लाए रवाना हो गए है।
एक्सीडेंट हो जाने की दुखद सूचना निरहुआ ने खुद साझा की। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि, “बड़े भैया विजय लाल यादव जी की कार लखनऊ जाने के क्रम में दुर्घटना ग्रस्त हो गयी। हमारे प्रतिनिधि ने भैया से बात कराया, उन्हें वेदन्ता हॉस्पिटल ले जाया जा रहा है। प्रवेश लाल और कवि जी वहाँ पहुँच रहे हैं। हम लोग भी जल्द भैया के पास पहुँच जाएँगे। बाबा विश्वनाथ जल्द स्वास्थ्य लाभ दें।”
बड़े भैया विजय लाल यादव जी की कार लखनऊ जाने के क्रम में दुर्घटना ग्रस्त हो गयी। हमारे प्रतिनिधि ने भैया से बात कराया, उन्हें वेदन्ता हॉस्पिटल ले जाया जा रहा है। प्रवेश लाल और कवि जी वहाँ पहुँच रहे हैं। हम लोग भी जल्द भैया के पास पहुँच जाएँगे। बाबा विश्वनाथ जल्द स्वास्थ्य लाभ दें।
— Nirahua Hindustani (@nirahua1) June 30, 2022
रिपोर्ट्स के अनुसार, यह एक्सीडेंट बाराबंकी जिले में हुआ। डिवाइडर से टकरा कर विजय लाल की फॉर्च्यूनर गाड़ी पलट गई। पुलिस के अनुसार, विजय लाल को लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
हादसा कितना जबरदस्त था इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि फॉर्च्यूनर जैसी गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
