नवीन जिंदल को कन्हैया लाल की तरह जान से मारने की मिली धमकी, पुलिस से की शिकायत
फाइल फोटो
नई दिल्ली | उदयपुर में हुई हत्या के बाद पूरे देश में रोष है. देश के राजनीतिक दलों और धार्मिक संगठनो ने इस नृशंस हत्याकांड की निंदा की हैं. इस बीच भाजपा से निलंबित चल रहे नेता नवीन कुमार जिंदल को भी जान से मारने की धमकी मिली है. भाजपा के पूर्व नेता को जान से मारने की धमकी भरे तीन मेल आए हैं.
इस मेल के साथ ही उदयपुर में हुई हत्या का वीडियो भी अटैच करके जिंदल को भेजा गया है. धमकी भरे मेल में जिंदल और उनके परिवार के सदस्यों की भी इसी तरह से गर्दन काटने की धमकी दी गई है.
आज सुबह क़रीब 6:43 बजे मुझको तीन ईमेल आयी है, जिसमें #उदयपुर में भाई कन्हैया लाल की गर्दन काटने का विडियो अटैच करते हुए मेरी और मेरे परिवार की भी ऐसी गर्दन काटने की धमकी दी गई है मैंने PCR को सूचना दे दी है।@DCPEastDelhi @CellDelhi @CPDelhi तुरंत संज्ञान ले। pic.twitter.com/rhzyLbbdNg
— Naveen Kumar Jindal 🇮🇳 (@naveenjindalbjp) June 29, 2022
नवीन जिंदल ने पीसीआर को इस धमकी की जानकारी देते हुए दिल्ली पुलिस कमिश्नर से इसका संज्ञान लेकर कार्रवाई करने की मांग की है.
जिंदल ने इस धमकी की जानकारी ट्वीट करते हुए कहा, “आज सुबह करीब 6:43 बजे मुझको तीन ईमेल आई है, जिसमें उदयपुर में भाई कन्हैया लाल की गर्दन काटने का वीडियो अटैच करते हुए मेरी और मेरे परिवार की भी ऐसे ही गर्दन काटने की धमकी दी गई है. मैंने पीसीआर को सूचना दे दी है.”
उन्होंने इस ट्वीट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर और अन्य अधिकारियों को टैग करते हुए उनसे मामले का तुरंत संज्ञान लेने की मांग भी की है.
आईएएनएस
