ऑल्ट न्यूज के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

Mohammad Zubair (1)

मोहम्मद ज़ुबैर (फाइल फोटो | ट्विटर)

The Hindi Post

नई दिल्ली | ऑल्ट न्यूज के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर को सोमवार को दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने एक भ्रामक ट्वीट के सिलसिले में गिरफ्तार कर लिया. आरोप है इस ट्वीट से धार्मिक भावनाओं को भी ठेस पहुंची है.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि जुबैर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 153-ए और 295 के तहत एक अलग मामला दर्ज है, जिसमें उन्हें गिरफ्तार किया गया है.

उन्हें पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया जाएगा.

अधिकारी ने कहा, “दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ की इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस (आईएफएसओ) इकाई की हमारी टीम ने मोहम्मद जुबैर को गिरफ्तार कर लिया है.”

स्पेशल सेल ट्विटर को जुबैर के छह महीने से एक साल के बीच किए गए ट्वीट को सुरक्षित रखने के लिए भी लिखेगा.

अधिक विवरण की प्रतीक्षा है.

आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!