आजमगढ़ उपचुनाव 2022 : भोजपुरी स्टार और भाजपा प्रत्याशी निरहुआ ने धर्मेंद्र यादव को हराया

Nirhua wins
The Hindi Post

रामपुर लोकसभा सीट जीतने के बाद, भाजपा आजमगढ़ लोकसभा सीट भी जीत गई है. आजमगढ़ से दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने जीत दर्ज की है. दिनेश लाल ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  अखिलेश यादव के चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव को हरा दिया है.

तीन साल पहले – 2019 के लोक सभा चुनाव में निरहुआ को अखिलेश यादव ने करारी शिकस्त दी थी. अखिलेश की यह जीत ढाई लाख से ज्यादा वोटों से हुई थी.

और अब 2022 के लोकसभा उपचुनाव में निरहुआ ने धर्मेंद्र यादव को 8,679 वोटों से हराया है और यह सीट अपने नाम कर ली है.

यह सीट अखिलेश यादव के छोड़ देने के कारण खली हुई थी. इसलिए चुनाव आयोग को आजमगढ़ में उपचुनाव करवाना पड़ा.

अखिलेश ने यूपी विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करके आजमगढ़ लोकसभा सीट छोड़ दी थी.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!