ऋतुराज गायकवाड़ ने सेल्फी ले रहे ग्राउंड स्टाफ को धक्का दिया?, वायरल हुआ वीडियो

Ruturaj Gaikwad (1)

फोटो: ट्विटर

The Hindi Post

भारतीय क्रिकेटर ऋतुराज गायकवाड़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो एक ग्राउंड स्टाफ को सेल्फी लेने के दौरान धक्का देते हुए देखे जा सकते है। इस वीडियो को देखकर फैंस नाराज है।

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का आखिरी मैच रविवार 19 जून को बेंगलुरु में खेला जा रहा था। बारिश के कारण यह मैच रद्द कर दिया गया। यह सीरीज 2-2 से भारत और साउथ अफ्रीका के बीच में बराबर पर छूटी।

मैच के दौरान ऋतुराज के बगल में बैठे एक ग्राउंसमैन ने उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश की। लेकिन ऋतुराज ने ग्राउंड स्टाफ को अपने हाथों से धकेल कर दूर हट जाने का कहा। इसका वीडियो जब सोशल मीडिया पर आया तो क्रिकेट फैंस का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने ऋतुराज की इस हरकत का विरोध किया।

अगर मैच की बात करे तो ऋतुराज इसमें केवल 10 रन ही बना सके। इस पांच मैचों की टी20 सीरीज में ऋतुराज केवल 96 रन ही बना सके।

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

The Hindi Post
error: Content is protected !!