लखनऊ पुलिस ने नमाजियों को भेंट किए गुलाब
लखनऊ | लखनऊ पुलिस ने शुक्रवार को जुमे की नमाज अदा करने आए नमाजियों को गुलाब के फूल भेंट किए ताकि नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी) चिरंजीव नाथ सिन्हा के नेतृत्व में, पुलिस ने टीले वाली मस्जिद में नमाज पढ़ने आने वाले हर नमाजी को गुलाब दिया गया।
सिन्हा ने कहा, “यह हमारी ओर से पिछली घटनाओं की नकारात्मकता को दूर करने का प्रयास है। हम समुदाय को यह सुनिश्चित करना चाहते थे कि हम हमेशा उनके साथ हैं।”
पुलिस कर्मियों ने राज्य की राजधानी की अन्य प्रमुख मस्जिदों में भी नमाज अदा करने आने वालों को फूल बांटे।
टीले वाली मस्जिद में नमाज अदा करने वाले असदुल्लाह ने कहा, “भारी पुलिस बंदोबस्त देखकर हमारे मन में बैचेनी थी पर जैसे ही हमें उनके द्वारा गुलाब का फूल दिया गायब, यह भावना कही गायब हो गई।”
इस बीच, राज्य भर के सभी प्रमुख शहरों में शुक्रवार की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
आईएएनएस
हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे
