घायल बंदरिया अपना इलाज करवाने खुद पहुंची डॉक्टर के क्लीनिक, वीडियो हुआ वायरल
अगर हमें या आपको चोट लग जाए तो क्या करते है हम। तुरंत ही डॉक्टर के पास जाते है और अपना इलाज करवाते है।
लेकिन क्या कोई जानवर अपना खुद का इलाज करवाने डॉक्टर के पास जाता है। आपने कभी किसी जानवर को खुद डॉक्टर के पास जाकर इलाज करवाते देखा है।
अगर नहीं देखा है तो आज हम आपको बताते है कि ऐसा हुआ है और इसका एक वीडियो भी सामने आया है जो अब वायरल हो रहा है।

यह बात है बिहार के रोहतास की। यहां एक घायल बंदरिया अपना घाव ठीक करवाने एक डॉक्टर के क्लीनिक पहुंच जाती है। यह देखकर पहले तो डॉक्टर भी हैरान रह जाता है पर फिर वो अपने को संभालते हुए बंदरिया का इलाज शुरू करता है।
मादा बंदर अपने साथ अपना बच्चा भी लिए होती है। वो क्लिनिक में दाखिल होने का बाद डॉक्टर के सामने लगे स्ट्रेचर पर लेट जाती है। बंदरिया डॉक्टर को अपनी चोट भी दिखाती है।
ओरंगुटान ने टी-शर्ट और पैर पकड़ कर शख्स को पिंजरे से लटकाया, वीडियो हुआ वायरल
डॉक्टर एसएम खान इलाज शुरू करते है। वो डरते तो है पर अपना काम पूरा करते है। बंदरिया की नाक के पास चोट होती है। डॉक्टर उसका घाव साफ करते है और उसको टेट्नस का इंजेक्शन लगाते है। इसके साथ ही वो एक ऑइंटमेंट भी घाव पर लगाते है।
सासाराम में जब एक बंदर अपने बच्चे के साथ खुद का इलाज़ करवाने पहुंचा निजी अस्पताल। इलाज़ करने वाले डॉक्टर एस एम अहमद खुद को सौभाग्यशाली समझ रहे है की हनुमान जी खुद चलकर इनके पास पहुंचे pic.twitter.com/0NPrAtV6NU
— rajeshkumarojha (@rajeshrepoter) June 8, 2022
इस दौरान बच्चों और बड़ों की भारी संख्या में भीड़ लग जाती है। हर कोई मादा बंदर का इलाज होते हुए देखना चाहता था। भीड़ ज्यादा होने पर डॉक्टर बच्चों को वहां से जाने के लिए कहते है।
डॉक्टर खान ने मीडियाकर्मियों को बताया कि, मादा बंदर के चेहरे पर घाव था जिसका इलाज किया गया। उन्होंने बताया कि इलाज करवाने के बाद बंदरिया अपने बच्चे के साथ थोड़ी देर आराम करने के लिए लेट जाती है और उसके बाद उठ कर वहां से निकल जाती है।
फिलहाल यह वीडियो वायरल हो रहा है।

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
