फिल्ममेकर करण जौहर की पार्टी में 50 लोग कोरोना संक्रमित

Karan Johar
The Hindi Post

मुंबई | फिल्म निर्माता करण जौहर की जन्मदिन की पार्टी में शामिल हुए लोगों में से 50 से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमित हो गए है। ये पार्टी करण के जन्मदिन के अवसर पर गई थी। करण जौहर पिछले महीने 50 साल के हुए थे।

इस पार्टी में मनोरंजन जगत से शाहरुख खान, करीना कपूर खान और ऋतिक रोशन, आमिर खान जैसे बॉलीवुड के कई लोग शामिल हुए थे।

बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि कारण जौहर की बर्थडे पार्टी कथित तौर पर एक सुपर-स्प्रेडर कार्यक्रम में बदल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

बॉलीवुड हंगामा के अनुसार, कौन-कौन लोग कोरोना से संक्रमित हुए है इसका पता अभी नहीं चल पाया है पर इतनी जानकारी प्राप्त हुई है कि इसकी चपेट में बॉलीवुड के कई नमी-गिरामी लोग आए है।

पोर्टल ने एक सूत्र के हवाले से कहा, “बॉलीवुड फिल्म उद्योग के करण के करीबी दोस्त पार्टी के बाद कोविड-संक्रमित हुए हैं, हालांकि वे यह नहीं बता रहे हैं कि उन्हें कोविड हुआ है।”

सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा को यह भी बताया कि अभिनेता कार्तिक आर्यन, जो करण की पार्टी में मौजूद नहीं थे, वो भी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!