बीजेपी की कार्रवाई के बाद नुपुर शर्मा का बयान आया सामने, कहा मैं अपने शब्द वापस लेती हूं

Nupur Sharma 2 (1)
The Hindi Post

नई दिल्ली | भाजपा ने रविवार को नुपूर शर्मा और नवीन कुमार जिंदल को पैगंबर मुहम्मद पर टिप्पणी करने को लेकर निलंबित कर दिया. नुपूर पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं और जिंदल भाजपा दिल्ली इकाई के प्रवक्ता और मीडिया विभाग के प्रमुख हैं.

नुपूर शर्मा को लिखे पत्र में भाजपा केंद्रीय अनुशासन समिति के सदस्य सचिव, ओम पाठक ने कहा, “आपने विभिन्न मामलों पर पार्टी की स्थिति के विपरीत विचार व्यक्त किए हैं, जो भारतीय जनता पार्टी के संविधान के नियम 10 (ए) का स्पष्ट उल्लंघन है.”

पाठक ने कहा, “मुझे आपको यह बताने का निर्देश दिया गया है कि आगे की जांच लंबित रहने तक आपको तत्काल प्रभाव से पार्टी से और आपकी जिम्मेदारियों/कार्यो से निलंबित किया जाता है.”

विज्ञापन
विज्ञापन

अब इस मामले में नूपुर शर्मा का बयान सामने आया है. नूपुर ने अपने बयान पर माफी मांगी है. उन्होंने कहा, “मैं पिछले कुछ दिनों से टीवी डिबेट पर जा रही थी, जहां रोजाना मेरे आराध्य शिव जी का अपमान किया जा रहा था। मेरे सामने यह कहा जा रहा था कि वो शिवलिंग नहीं फुव्वारा हैं, दिल्ली के हर फुटपाथ पर बहुत शिवलिंग पाए जाते हैं जाओ जा के पूजा कर लो। मेरे सामने बार बार इस प्रकार से हमारे महादेव शिव जी के अपमान को मैं बर्दाश्त नहीं कर पाई और मैंने रोष में आके कुछ चीजें कह दी। अगर मेरे शब्दों से किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची हो तो मैं अपने शब्द वापिस लेती हूं। मेरी मंशा किसी को कष्ट पहुंचाने की कभी नहीं थी।”

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)

 

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!