जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने हिंदू शिक्षिका की गोली मारकर हत्या की

Army IANS (1)

सांकेतिक तस्वीर (आईएएनएस)

The Hindi Post

आतंकियों ने एक बार फिर नापाक हरकत की है। इस बार आतंकियों ने एक हिंदू महिला शिक्षिका  की गोली मारकर हत्या कर दी है।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जानकारी दी कि, “आतंकवादियों ने एक महिला टीचर को हाई स्कूल गोपालपुरा में गोली मार दी। गोली लगने से वह बुरी तरह घायल हो गई और उनको अस्पताल में एडमिट करवाया गया जहां उनकी मृत्यु हो गई।”

पुलिस ने यह भी बताया कि यह आतंकी वारदात कुलगाम जिले में हुई। वहीं महिला टीचर हिंदू समुदाय से थी और सांबा (जम्मू डिवीजन) की रहने वाली थी।

उन्होंने कहा कि आतंकवादियों ने जम्मू संभाग के सांबा जिले की अनुसूचित जाति से ताल्लुक रखने वाली हिंदू शिक्षिका रजनी को कुलगाम जिले के गोपालपोरा हाई स्कूल में गोली मार दी।

पुलिस ने कहा जल्द ही आतंकवादियों की पहचान कर ली जाएगी और उनको ढेर कर दिया जायेगा।

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!