यूपी में दर्दनाक सड़क हादसा, सात की मौत
बरेली (उत्तर प्रदेश) | बरेली जिले में मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। सातों पीड़ित एंबुलेंस में सवार थे। एंबुलेंस पहले डिवाइडर से टकरा गई और फिर सड़क किनारे खड़े एक कंटेनर से जा टकराई।
एक्सीडेंट कितना जबरदस्त था इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि एम्बुलेंस के परखच्चे उड़ गए।
जानकारी के मुताबिक हादसा ड्राइवर के सोने की वजह से हुआ।

एम्बुलेंस एक मरीज और उसके परिवार के सदस्यों को राम मूर्ति अस्पताल से दिल्ली ले जा रही थी।प्राप्त जानकारी के अनुसार, मारने वालो में चार पुरुष ओर तीन महिलाएं थी। बताया जा रहा है सभी मृतक पीलीभीत के रहने वाले थे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख जताया है।
सातों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है।
आईएएनएस
हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे
