जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने हिंदू शिक्षिका की गोली मारकर हत्या की
सांकेतिक तस्वीर (आईएएनएस)
आतंकियों ने एक बार फिर नापाक हरकत की है। इस बार आतंकियों ने एक हिंदू महिला शिक्षिका की गोली मारकर हत्या कर दी है।
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जानकारी दी कि, “आतंकवादियों ने एक महिला टीचर को हाई स्कूल गोपालपुरा में गोली मार दी। गोली लगने से वह बुरी तरह घायल हो गई और उनको अस्पताल में एडमिट करवाया गया जहां उनकी मृत्यु हो गई।”
पुलिस ने यह भी बताया कि यह आतंकी वारदात कुलगाम जिले में हुई। वहीं महिला टीचर हिंदू समुदाय से थी और सांबा (जम्मू डिवीजन) की रहने वाली थी।
उन्होंने कहा कि आतंकवादियों ने जम्मू संभाग के सांबा जिले की अनुसूचित जाति से ताल्लुक रखने वाली हिंदू शिक्षिका रजनी को कुलगाम जिले के गोपालपोरा हाई स्कूल में गोली मार दी।
पुलिस ने कहा जल्द ही आतंकवादियों की पहचान कर ली जाएगी और उनको ढेर कर दिया जायेगा।
#KulgamTerrorIncidentUpdate: Injured lady teacher, a #Hindu & resident of Samba (Jammu division) #succumbed to her injuries. #Terrorists involved in this #gruesome #terror crime will be soon identified & neutralised.@JmuKmrPolice https://t.co/8rZR3dMmLY
— Kashmir Zone Police (@KashmirPolice) May 31, 2022
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
