जम्मू-कश्मीर के बारामूला में मुठभेड़, 3 पाकिस्तानी आतंकवादी ढेर, एक पुलिसकर्मी शहीद

Army IANS 2 (1)

सांकेतिक तस्वीर (आईएएनएस)

The Hindi Post

श्रीनगर | उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के क्रीरी में सुरक्षा बलों के साथ जारी मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए और इस ऑपरेशन के दौरान जम्मू-कश्मीर का एक पुलिसकर्मी भी शहीद हो गया। अधिकारियों ने बुधवार को इसकी जानकारी दी है। पुलिस ने कहा कि तीनों आतंकवादी पाकिस्तानी नागरिक थे।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पुलिस महानिरीक्षक कश्मीर विजय कुमार के हवाले से ट्वीट किया, “तीन पाकिस्तानी आतंकवादी मारे गए। इस मौके पर हुई मुठभेड़ में जम्मू कश्मीर पुलिस का एक जवान भी शहीद हो गया। हथियार और गोला-बारूद सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है।”

पुलिस और सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम ने इलाके को घेर लिया और आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष जानकारी के आधार पर तलाशी अभियान शुरू किया जिसके बाद मुठभेड़ हुई।

जैसे ही सुरक्षा बल उस स्थान पर पहुंचे, जहां आतंकवादी छिपे हुए थे, तभी आतंकियों की तरफ से गोलीबारी शुरू हो गई, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!