यूपी में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक में घुसी SUV गाड़ी, दो बच्चों समेत पांच की मौत

Accident car-crash-accident-road (2) (1) (1)

सांकेतिक तस्वीर (हिंदी पोस्ट)

The Hindi Post

यूपी के बुलंदशहर से बद्रीनाथ और केदारनाथ जा रही श्रद्धालुओं से भरी एक SUV कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुस गई जिससे एक ही परिवार के दो बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई, अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

हादसे में 6 लोग घायल भी हो गए जिनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया. यह हादसा मंगवलार सुबह तड़के 4:30 बजे  बुलंदशहर-मेरठ हाईवे पर हुआ. गाड़ी में 11 लोग थे. डीएम चंद्र प्रकाश सिंह और एसएसपी संतोष कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल में भर्ती करने का निर्देश दिया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुलावठी-बुलंदशहर हाईवे पर बराल गांव के पास स्कार्पियो ने पीछे से खड़े ट्रक में टक्कर मार दी.

विज्ञापन
विज्ञापन

 

घटना की सुचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के लिए भेजा और वही घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया.

टक्कर इतने जबरदस्त थी कि हादसे में स्कार्पियो कार के परखच्चे उड़ गए. स्कार्पियो के हालात बता रहे थे कि हादसा कितना भयावह था.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!