इरा खान ने पापा आमिर के सामने बिकनी पहन कर जन्मदिन मनाया तो लोगों ने किया ट्रोल, सिंगर सोना महापात्रा उतरी समर्थन में

Ira Khan Bday 1 (1)

Photo: Instagram/ khan.ira

The Hindi Post

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की बेटी इरा खान सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गई है। दरअसल, इरा ने रविवार को अपना 25वां जन्मदिन मनाया था। केक कटिंग के कार्यक्रम में आमिर खान और उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता भी मौजूद थी। इरा का भाई आजाद भी वहां था।

केक कटिंग कार्यक्रम में इरा बिकनी पहनी हुई थी। इस पर लोगों ने सवाल खड़े कर दिए। लोगों ने पिता आमिर की मौजूदगी में बिकनी पहनने पर इरा को लताड़ लगाई। हालांकि मशहूर गायिका सोना महापत्रा इरा के समर्थन में उतर आई है। सोना ने इरा को ट्रॉल करने वालों को खूब खरी-खरी सुनाई।


View this post on Instagram

A post shared by Ira Khan (@khan.ira)

सोना ने कहा कि इरा 25 साल की आजाद सोच की एडल्ट महिला है और वो क्या पहने इसके लिए उसको न अपने पिता से परमिशन लेने की जरूरत है और न आपसे।

इरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने जन्मदिन के मौके पर कई तस्वीरें साझा की। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि इरा बिकनी पहने हुए है। एक तस्वीर में इरा केक काटते हुए दिख रही है। इसमें आमिर खान और इरा की मां रीना दत्ता भी नजर आ रहे है। अगली तस्वीरों में इरा अपने दोस्तों के साथ पूल पार्टी कर रही है।

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे

The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!