सिंगापुर में बैन हुई ‘द कश्मीर फाइल्स’

Kashmir Files

फिल्म कश्मीर फाइल्स का एक दृश्य (वाया आईएएनएस)

The Hindi Post

मुंबई | विवेक अग्निहोत्री की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को सिंगापुर में बैन कर दिया गया है। सिंगापुर की इन्फोकॉम मीडिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (आईएमडीए) ने इस फिल्म  को इस आधार पर प्रतिबंधित कर दिया है कि यह धार्मिक सद्भाव को बिगाड़ सकती है।

वैरायटी कि रिपोर्ट के अनुसार, सिंगापुर ने पाया कि इस फिल्म से विभिन्न समुदायों के बीच दुश्मनी पैदा होने और देश के बहु-नस्लीय और बहु-धार्मिक समाज में सामाजिक सामंजस्य और धार्मिक सद्भाव को बाधित करने की क्षमता है।

2 मिलियन डॉलर के बजट पर बनी यह फिल्म मार्च के मध्य में भारत और कई अंतरराष्ट्रीय क्षेत्रों में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब तक लगभग 43 मिलियन डॉलर की कमाई कर चुकी है।

‘द कश्मीर फाइल्स’ को संयुक्त अरब अमीरात में कुछ समय के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया था। लेकिन संयुक्त अरब अमीरात के अधिकारियों ने मार्च के अंत में अपने प्रतिबंध के फैसले को उलट दिया था और 7 अप्रैल से फिल्म को बिना किसी कट के रिलीज कर दिया गया था। मुस्लिम समुदाय द्वारा चिंता व्यक्त किए जाने के बाद न्यूजीलैंड को फिल्म की रेटिंग आर16 से आर18 तक बढ़ानी पड़ी।

नशीली दवाओं के उपयोग, कब्जे और तस्करी के चित्रण वाली फिल्मों और टीवी शोज को – सामाजिक रूप से रूढ़िवादी सिंगापुर – बैन करता रहा है। सिंगापुर समलैंगिक संबंधों को मान्यता नहीं देता है और समलैंगिक यौन गतिविधियों को अवैध मानता है। सिंगापुर उन गतिविधियों पर भी रोक लगाता है जो धार्मिक सद्भाव को बिगाड़ सकती हैं।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!