गोवा के जंगल में देखा गया काला पैंथर

big-cat-g5b184d2d7_640

सांकेतिक तस्वीर

The Hindi Post

पणजी | साउथ गोवा के मौलेम नेशनल पार्क और भगवान महावीर अभ्यारण्य में एक ब्लैक पेंथर देखा गया। गोवा के वन मंत्री विश्वजीत राणे ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि 25 अप्रैल को जंगलों से ब्लैक पैंथर की तस्वीर कैमरे में कैद हुई।

उन्होंने आगे कहा है कि ब्लैक पैंथर की हलचल को कैद करने के लिए और कैमरे लगाए जाएंगे।

साथ ही उन्होंने कहा, और कैमरे लगाने के लिए मैंने वन विभाग को आदेश दिया है।

वन मंत्री ने खुद भी ब्लैक पैंथर की तस्वीर ट्वीट कर साझा की है।

इससे पहले मई 2020 में साउथ गोवा के नेत्रावाली जंगल में एक ब्लैक पेंथर देखा गया था।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!