मुलायम के साथ अखिलेश पहुंचे मैनपुरी, बोले, कहीं नहीं हो रहा कोई नया काम

Akhilesh with father Mulayam Singh Yadav
The Hindi Post

मैनपुरी | विधानसभा और विधान परिषद में मिली हार के बाद सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव सपा मुखिया अखिलेश यादव के साथ अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचे। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि कहीं कुछ नया काम नहीं हो रहा। जनता की बुनियादी समस्याएं जस की तस हैं।

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार को मैनपुरी पहुंचे। उन्होंने सपा कार्यालय पर बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर को श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया। इसके बाद सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। सपा मुखिया अखिलेश ने कहा कि कहीं कोई नया काम नहीं हो रहा है। मैनपुरी में कोई नया काम नहीं हो रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

अखिलेश ने कहा कि हम लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। देश में हर धर्म को माना जाता है। लेकिन हमारे लोकतंत्र को खतरा पैदा हो गया है। नौजवानों की जिम्मेदारी है कि देश को आगे ले जाएं। बाबा साहब ने हमारे संविधान का निर्माण किया। संविधान से हमें वोट का अधिकार मिला। लेकिन कुछ लोग लोकतंत्र को खत्म कर रहा है। लोगों को बांट रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने कहा था कि कुछ लोग संविधान को खतरा पैदा कर रहे हैं। वोट के अधिकार को छीन रहे हैं। गरीबी अमीरी की खाई पैदा हो रही है। जो रास्ता अंग्रेजों ने बनाया था, आज राज्य को उसी रास्ते पर ले जाया जा रहा है। लोगों को बांटा जा रहा है। लोकतंत्र बचा रहे इसके लिए प्रयास करने होंगे। हमें मिलकर संविधान बचाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सपा मुखिया ने कहा कि जनता ने हमें जिता दिया, ऐसा जनसमर्थन पूरे प्रदेश में उन्होंने कभी नहीं देखा। लेकिन क्या हुआ सब जानते हैं। पंचायत चुनाव, एमएलसी चुनाव में अराजकता हुई, लूट हुई। सरकार ने अन्याय शुरू कर दिया है। लोगों पर मुकदमे लग रहे हैं। लोकतंत्र को बचाने के लिए हमें समाज के साथ उन लोगों से लड़ना है जो लोकतंत्र खत्म करना चाहते हैं। सरकार कोई नया काम नहीं कर रही।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि मैनपुरी की जनता के साथ रहना है। अगली बार बूथ एजेंटों के साथ संवाद होगा। पार्टी में सभी बूथ एजेंटों का सम्मान होगा। हमें नेताजी का आशीर्वाद मिला है। इस आशीर्वाद से ही हम आगे बढ़ेंगे।

मुलायम सिंह यादव मैनपुरी के सांसद हैं। जबकि अखिलेश यादव करहल से विधायक हैं। सपा प्रमुख ने इस बार करहल से पहला विधानसभा चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!