यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अजान सुनते ही अचानक रोक दिया अपना भाषण, वीडियो आया सामने

Brajesh Pathak and Azaan (1)
The Hindi Post

यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक बुधवार को एक कार्यक्रम के दौरान मस्जिद से अज़ान की आवाज़ सुनकर अपना भाषण बीच में ही रोक देते है. इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि जब अज़ान की आवाज़ आ रही होती है तब पाठक चुप हो जाते है.

जानकारी के मुताबिक, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक लखनऊ के इंदिरा नगर में बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए थे. वही वह मंच से भाषण दे रहे थे.

इस बात के लिए लोग सोशल मीडिया पर उपमुख्यमंत्री पाठक की तारीफ कर रहे है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!