महिला फैन के सिर पर लगा लखनऊ सुपर जायंट्स के आयुष बडोनी के बल्ले से निकला छक्का, वीडियो हुआ वायरल
आईपीएल 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच गुरुवार को खेले गए मैच के दौरान एक महिला दर्शक जो स्टैंड्स (दर्शक दीर्घा) में बैठी थी के सिर पर बहुत ऊंचाई से आकर गेंद लगी जिससे वह हतप्रभ रह गई। इसका एक वीडियो अब वायरल हो रहा है।
हुआ यूं कि लखनऊ सुपर जायंट्स के बल्लेबाज आयुष बडोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाज शिवम दुबे की 19वे ओवर की पहली ही गेंद पर छक्का लगा दिया। 85 मीटर लंबा यह छक्का दर्शक दीर्घा में बैठी महिला फैन के सिर पर जाकर लगी। हालांकि महिला ने अपने को बचाने की कोशिश की थी पर वो सफल नही हुई।
गेंद लगने से महिला कुछ तकलीफ में दिख रही थी। आप इस वायरल वीडियो को यहाँ नीचे देख सकते है।
https://twitter.com/time__square/status/1509590551145811978?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1509590551145811978%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fsports.punjabkesari.in%2Fsports%2Fnews%2Flsg-vs-csk–ayush-badoni-s-sixer-hit-on-female-fans-head-watch-video-1574571
मैच की बात करे तो पहले खेलते हुए चेन्नई की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 210 रन बनाए थे। इस टारगेट का पीछा करने उतरी लखनऊ की टीम ने 19.3 ओवर में ही 211 बना के मैच अपने नाम कर लिया।
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
