केएल राहुल ने किया खुलासा कि उनका नाम ‘राहुल’ कैसे रखा गया, बोले ‘माँ ने मुझसे झूठ बोला था..”

KL Rahul (1)

Photo: Instagram/KL Rahul

The Hindi Post

नई दिल्ली | भारत के उपकप्तान केएल राहुल ने खुलासा किया है कि कैसे उनकी मां ने उनका नाम ‘राहुल’ रखा। उनका नाम ‘राहुल’ बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान द्वारा निभाए गए ऑन-स्क्रीन पात्रों से लिया गया था। कई बॉलीवुड फिल्मों में शाहरुख़ खान ने ‘राहुल’ नाम का किरदार निभाया हैं। इसलिए राहुल नाम भारतीय घरों में एक आम नाम है।

आईपीएल की नई फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के कप्तान केएल राहुल ने अपने नाम की एक दिलचस्प कहानी का खुलासा किया।

राहुल ने कहा, “मेरे नाम के बारे में मेरी मां की कहानी यह थी कि वह शाहरुख खान की बहुत बड़ी प्रशंसक थीं और 90 के दशक में उन्होंने (शाहरुख) ने कई फिल्मों में राहुल के नाम से रोल निभाया था। इसलिए, मेरा नाम राहुल रखा गया। मैंने इस बात पर विश्वास कर लिया था।”

राहुल ने आगे कहा कि, “मैंने यह बात अपने एक दोस्त को बताई थी जो बहुत बॉलीवुड फिल्म्स बहुत देखता था। उसने मुझसे कहा कि भाई यह बात सही नहीं हैं (कि राहुल नाम माँ ने शाहरुख़ खान के किरदारों से प्रेरित होकर रखा गया था।) शाहरुख़ का पहला किरदार जिसमें उनका नाम राहुल था वो फिल्म साल 1994 में आई थी जब कि तेरा जन्म 1992 में हुआ था। तो इसलिए यह संभव नहीं कि शाहरुख़ खान के किरदार से प्रेरित होकर तेरा नाम राहुल रखा गया हो।”

29 वर्षीय बल्लेबाज ने कहा कि उन्होंने इस बारे में पता किया तो समझ आया कि उनकी मां ने उनसे झूठ बोला था।

उन्होंने कहा, “जब मैं माँ से इस बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि “… (कि नाम राहुल कैसे रखा) अब कौन परवाह करता है।”

हालांकि, राहुल के पिता का इस नाम के पीछे एक और ही कहानी है। केएल राहुल ने कहा कि उनके पिता सुनील गावस्कर के बहुत बड़े प्रशंसक रहे हैं। चूंकि गावस्कर ने अपने बेटे का नाम रोहन रखा था, इसलिए मेरे पिता भी मेरा नाम ‘रोहन’ रखना चाहते थे। राहुल ने आगे कहा कि उनके पिता ने रोहन नाम को को राहुल समझ लिया था और इसलिए मेरा नाम राहुल रख दिया गया था।

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!